थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के 02 वाछिंत अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा आज दिनाँक 05.11.2025 को थाना जरीफनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 250/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज अधिनियम मे नामित/वाँछित अभियुक्तगण 1. पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र शेर सिंह 2.शेर सिंह पुत्र स्व0 रघुवीर सिंह निवासीगण ग्राम वाजिदपुर मजरा भोयस थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शेखूपुरा चौराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
