7:24 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

गंगा को साफ स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है-पीडी सिंह

एसकेएलएम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बिल्सी। जिला गंगा समिति की ओर से आयोजित गंगा उत्सव कछला घाट पर मंगलवार की शाम धूमधाम से मनाया गया। जिसमें में एसकेएलएम पब्लिक स्कूल एवं नन्नूमल जैन इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डीएफओ निधि चौहान एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री ममता शाक्य, डीपीओ अनुज प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना व सरस्वती वंदना की। यहां हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें सफल रहे सभी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने बहुत ही सुंदर-सुंदर रंगोलिया बनाकर उन पर 5100 दीप भी जलाये। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर पीडी सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। हमें इसको साफ स्वच्छ बनाना है। अन्य लोगों को जागरुक भी करना है कि गंगा को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि गंगा हमारी मां है और मां को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है हम सभी को चाहिए की गंगा मां को हमेशा साफ़ स्वच्छ बनाकर रखें ना ही इसको गंदा करें। इस मौके पर डॉ निधि सिंह, सचिन उपाध्याय, उपदेश कुमार, वीना सिंह, रंजीत सिंह, बीना सिंह, कमलेश कुमारी, सपना माहौर, सृष्टि तोमर, शिवि चौहान, पल्लवी कुमारी, अनम सैफी, दीप्ति राठौर, शानू राठौर, कंचन तोमर, रंजना सिंह, वीना कुमारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.