।
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी के अवसर पर भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। यह घटना उस समय हुई जब मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी और अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से रेलिंग गिर गई, जिससे अफरातफरी मच गई।
मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं
कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एकादशी पर भारी भीड़ के कारण रेलिंग गिरने से काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर, श्रीकाकुलम जिला, आंध्र प्रदेश के मंदिर की रैलिंग भी ड का दबाव झेल नहीं सकी ओर गिर गई।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम इलाज प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।
घटना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
