मुड़सान गांव में हरे-भरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, पालवती ने थाने में दी लिखित शिकायत
बदायूं ।। जहां सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार अभियान चला रही है, वहीं कुछ लोग हरियाली पर कुल्हाड़ी चलाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्राम मुड़सान में सामने आया है, जहां खंडहरनुमा मकान से दिनदहाड़े 11 नीम के हरे-भरे पेड़ काट दिए गए जानकारी के अनुसार, पेड़ों की कटाई शिवचरण लाल पुत्र भागीरथ, मेघ सिंह, आलोक, वेद प्रकाश पुत्र शिवचरण तथा रवि पुत्र मेघ सिंह आदि लोगों द्वारा की गई। ग्रामीणों के मुताबिक यह कार्य खुलेआम दिन में किया गया, लेकिन किसी ने रोकने का साहस नहीं किया।पालवती पत्नी चतुर बिहार ने इस घटना की लिखित शिकायत थाना मुजरिया में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नीम जैसे औषधीय पेड़ों का इस तरह से कटना न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com