।
बदांयू 30 अक्टूबर।
बदांयू में जैन समाज ने सिद्ध चक्र महामंडल विधान के उपलक्ष्य में धूमधाम से घट यात्रा निकाली। वसुनन्दी जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन जैन मंदिर से प्रारंभ होकर जोगीपुरा होते हुए सिटी मॉल पर संपन्न हुई। इस दौरान ध्वजारोहण, पंडाल उद्घाटन और चित्र अनावरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
जैन समाज के लोगों ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नृत्य करते हुए चल रहे थे। घट यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए, जिन्होंने अपने आराध्य की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर महावीर जैन, संजय जैन, शालिनी जैन, मनीष जैन,सोरभ जैन,पूजा जैन,गर्व जैन,पार्थ जैन, तृप्ति जैन, प्रीति जैन,गोरव जैन आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
