12:38 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – चलती बस में कुत्ता काटे व्यक्ति ने ईंट फेंकी, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

बदांयू 30 अक्टूबर।

बदायूं में चलती रोडवेज बस पर एक युवक ने ईंट फेंक दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से बच गई। घटना उघैती थाना क्षेत्र के टिटौली गांव के पास हुई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
बताते हैं कि आठ दिन पहले आरोपी सलीम को पागल कुत्ते ने काट लिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एआरवाई इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। परिजनों ने लापरवाही कर दी चार दिन से सलीम अपना मानसिक संतुलन खो बैठा ओर उलजलूल हरकतें करने लगा। परिवार के लोगों ने उसे पेड से बांध दिया।

हादसे के बाद पहुंची पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। जानकारी होने पर बदांयू स्वास्थ्य महकमा को सूचना देकर उसका इलाज कराने की कहां गया है।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि वे अपनी सीटों पर बैठे थे, तभी अचानक एक ईंट बस की खिड़की तोड़ते हुए अंदर आई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ ।
यात्रियों ने चालक की सूझबूझ की सराहना की और कहा कि अगर चालक समय पर बस नहीं रोकता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन एक्सप्रेस