4:00 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बांदा में युवती की गला दबाकर हत्या, घर के अंदर मिला शव

बांदा में युवती की गला दबाकर हत्या, घर के अंदर मिला शव — SP ने बनाई 5 टीमें

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव नग्न अवस्था में घर के अंदर मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। मां के काम से लौटने पर वारदात का खुलासा हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में चोट से मौत की पुष्टि हुई, जबकि लैंगिक शोषण के साक्ष्य नहीं मिले।
SP पलाश बंसल ने मामले के खुलासे के लिए 5 टीमें गठित की हैं और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
परिजनों ने बेटी की हत्या पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस