सपा नेता आजम खान की तबीयत शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान बिगड़ गई। मस्जिद में कमजोरी और घबराहट महसूस होने के बाद वे नमाज पढ़कर घर लौटे। घर पहुंचने पर मिलने आए लोगों से उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि तबीयत ठीक नहीं है और अंदर चले गए। फिलहाल उनके फैमिली डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। सेहत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया जा सकता है। एक दिन पहले भी खराब तबीयत के चलते वह कोर्ट में पेश नहीं हुए थे।
















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

