7:32 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती – गाली गलौज का विरोध करना युवक को पड़ा भारी- जान से मारने की दी धमकी

गाली गलौज का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, दबंगो ने युवक के साथ की मारपीट और जान से मारने की दी धमकी

उघैती बदायूं।। थाना क्षेत्र के गांव लोथर में दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवक अपने खेत से घर वापस आ रहा था तभी रास्ते में बैठे कुछ दबंग उसका रास्ता रोकने लगे ।उसने रास्ता रोकने के बारे में पूछा तो दबंगो ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया।जब युवक ने गाली गलौज का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे डाली।
बता दें गांव निवासी गौरव अपने खेत से घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही योगेश्वर हरनंदन प्यारेलाल बैठे थे।योगेश्वर ने युवक का रास्ता रोकने का प्रयास किया । जब उसने रास्ता रोकने का कारण पूंछा तो तीनों ने उसे गालियां देना शुरू कर दीं। गालियों का विरोध करने पर प्यारेलाल और हरनंदन ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। योगेश्वर ने युवक का गला पकड़ लिया। युवक बमुश्किल अपने को छुड़ा कर घर पहुंचा और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे कर कार्यवाही की मांग की है।

युवक का आरोप: दबंग पहले भी कर चुके हैं मारपीट

युवक ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उसके साथ दबंगों ने मारपीट कर चुके हैं। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कार्यवाही नहीं होने से दबंगों के हौसले बुलन्द हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.