बदांयू 8 सितंबर।
प्रदेश के लोगों को मिलने वाला राशन अब कोटेदारों को दो पालियों में बांटने के सरकार ने आदेश दिए हैं।
शासन ने निशुल्क खाद्यान्न वितरण के समय में बदलाव किया है। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड धारक अब दो पॉलियों में निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। कोटेदार भी सुबह 8 से 12 बजे तक और दोपहर में 2 से शाम 6 बजे तक ही खाद्यान्न का वितरण कर सकेंगे।
इसके साथ ही कोरोना काल के बाद से शासन के आदेश पर चली आ रही सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खाद्यान्न वितरण व्यवस्था खत्म हो गई है।
जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड धारक, इन सभी को सितंबर का मुफ्त खाद्यान्न 10 सितंबर से 25 सितंबर तक वितरित किया जाएगा। खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है। इसमें खाद्यान्न वितरण के समय में बदलाव का भी आदेश है।
वितरण में पारदर्शिता व निगरानी के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दुकानों के लिए नोडल अधिकारी नामित करने और वितरण के समय संबंधित अधिकारियों के मौजूद रहने का भी निर्देश दिया गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

