“नो हेलमेट,नो पेट्रोल,आपका जीवन है अनमोल”
“अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य लगाएं”
“जीवन है अनमोल,सड़क पर खतरा न लें मोल”
“No Helmet,No Fuel” विशेष अभियान चलाये जा रहे यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) श्री गौरव उपाध्याय व अलग अलग थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर चेकिंग कर वाहन सवारों को अभियान के तहत हेलमेट प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।



आज दिनाँक 03.09.2025 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में *“No Helmet, No Fuel” विशेष अभियान (01 सितम्बर-30 सितम्बर) तक चलाये जा रहे यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) श्री गौरव उपाध्याय स्वतंत्र प्रभार थाना बिल्सी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री प्रवीण कुमार, प्रभारी निरीक्षक कुंवरगाँव श्री वेदपाल सिंह द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्पर पर जाकर चेकिंग की गई। NO HELMET NO FUEL अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जनमानस व चालकों को जागरुक करते हुए बताया गया कि स्वयं सुरक्षित तो परिवार सुरक्षित। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का महत्व समझाया गया। चालकों से अपील की गई कि स्वयं हेलमेट का उपयोग करें व अन्य को भी प्रेरित करें ।












badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
