उझानी बदांयू 3 सितंबर।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती ने गांव के अंकुश तेली पुत्र कल्लू पर मेडिकल कॉलेज जाते वक्त रेलवे अंडरपास के समीप रोककर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। जांच सीओ उझानी करेंगे।
दर्ज रिपोर्ट में युवती ने लिखा कि पहले में अंकुश से बातचीत करती थी अब काफी समय से अलगाव है। 2 सितंबर को वह मेडिकल कॉलेज दवा लेने जा रही थी कि आरोपी ने जबरदस्ती पकड़ कर छेड़छाड़ शुरू कर दी,शोर मचाने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। व जातिसूचक गालियां दी।
कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पुलिस उपाधीक्षक को भेजी है।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
