🔥वेद कथा छठा दिन*
बिल्सी, तहसील क्षेत्र के एक तीर्थ गुधनी गांव में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज के तत्वाधान में चल रही वेद कथा के छठे दिन वेद कथाकार आचार्य संजीव रूप ने कहा “चांद की पूजा करने से नहीं चांद जैसे शीतल और कोमल व्यवहार से पति की आयु बढ़ती है ! स्त्री को चांद के गुणों को अपने जीवन व्यवहार में ढालना चाहिए ! जो स्त्रियां अपने पति से कठोर शब्दों में बोलते हैं उनका अपमान करते हैं उन्हें ताने देती हैं वह अपने पति की आयु कम ही करती हैं ! वैसे ही पति को सूर्य के गुणों को धारण करना चाहिए ! तभी गृहस्थ निर्दोष होता है ! स्त्री उस पुरुष को पसंद करती है जो सूर्य की तरह तेजस्वी हो अर्थात मर्यादित जीवन वाला चरित्रवान हो और अपनी पत्नी को समर्पित हो भगवान राम की तरह ! उन्होंने कहा बेटियां चुनरी बेशक न रखें किंतु सदा अपने साथ कटार या शस्त्र अवश्य रखें ! कुमारी तृप्ति शास्त्री ,कौशिकी आर्य, ईशा आर्य , ईशू आर्य ने सुंदर-सुंदर भजन सुना के सबको मंत्र मुग्ध किया ! बारिश के मौसम में भी बड़ी संख्या में लोग पधारे ! विश्वजीत आर्य, धर्मेंद्र आर्य ,लेखराज पाल,दुर्वेश कुमार सिंह ,नेमपाल आर्य ,जयप्रकाश मिस्त्री,श्रीमती ज्योति रानी, श्रीमतीसंतोष कुमारी , सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
