

कासगंज जिला कारागार में बंद कैदियों और परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट व पेशाब पिलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सोशल मीडिया व अखबारों के जरिए सामने आने पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने बताया कि SDM की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है, जो कल शाम तक रिपोर्ट सौंपेगी। आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट शासन व जेल विभाग को भेजी जाएगी।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
