8:04 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बाराबंकी में तीन करोड़ के गबन का आरोपी गिरफ्तार


लखनऊ/फिरोजाबाद: ईओडब्लू टीम ने समाज कल्याण विभाग, बाराबंकी में लगभग तीन करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में आरोपी रामसनेही गौतम को गिरफ्तार कर लिया। उस पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की रकम अपात्र लोगों के खातों में भेजकर बिचौलियों के साथ मिलकर गबन करने का आरोप है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसे बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस