बरेली 30 अगस्त।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 05045 लालकुआं-राजकोट त्यौहार विशेष गाड़ी का समय बढाया गया है लालकुआं से 07 से 14 सितम्बर, एवं 12 अक्टूबर से 02 नवम्बर, 2025 तक 6 फेरों के लिए प्रत्येक रविवार को संचालित किया जायेगा।
इसी प्रकार वापिसी में 05046 राजकोट-लालकुआं त्यौहार विशेष गाड़ी राजकोट से 08 से 15 सितम्बर, 2025 एवं 13 अक्टूबर से 03 नवम्बर, 2025 तक 6 फेरों के लिए प्रत्येक सोमवार को संचालित किया जायेगा।
05045 लालकुआं-राजकोट त्यौहार विशेष गाड़ी 07 सितम्बर, 2025 को लालकुआं से 13.10 बजे, बरेली सिटी से 14.57 बजे, बदायूॅँ से 15.48 बजे, कासगंज से 17.15 बजे, हाथरस सिटी से 18.10 बजे, मथुरा कैंट से 19.05 बजे, मथुरा जं. से 19.25 बजे, भरतपुर से प्रस्थान कर राजकोट 18.10 बजे पहुॅचेगी।
वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआं त्यौहार विशेष गाड़ी 8 सितम्बर, 2025 को राजकोट से 22.30 बजे, चलकर , भरतपुर से 19.07 बजे, मथुरा जं. 21.40 बजे, मथुरा कैंट से 21.55 बजे, कासगंज से 23.45 बजे, तीसरे दिन प्रस्थान कर लालकुआं 04.05 बजे पहुॅचेगी।
बरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
