10:10 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

1 सितंबर को मनेगा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान

आगामी 1 सितंबर को मनेगा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान

सदर विधायक करेंगे कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता।

रानी अवंतीबाई लोधी शिक्षण संस्थान में मनाया जाएगा संकल्प दिवस का कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री श्री बी एल वर्मा जी ने संगठन के प्रयास को सराहा।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं की कार्य कार्यकारिणी जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा से मिले एवं हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान का संकल्प पत्र भेंट किया।

इसके पश्चात जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी ने संगठन के द्वारा 1 सितंबर को होने भले देश स्तरीय आयोजन हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के बारे में विस्तार से चर्चा की।

जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार ने कहा कि करोड़ों विद्यार्थी और लाखों शिक्षक इस संकल्प कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यालयों की प्रार्थना सभा में “हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान” का साझा संकल्प लेंगे।

इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न रखकर चरित्र निर्माण और समाज सेवाओं का माध्यम बनाना है। विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित और हरित बनाने का संकल्प लेंगे।

विद्यालय की संपदा और संसाधनों को राष्ट्र धन मानकर उसका विवेकपूर्ण उपयोग और संरक्षण इस अभियान का मूल मंत्र है। इस अभियान के तहत विद्यालयों में भेदभाव मुक्त माहौल बनाया जाएगा। सभी समान भाव से सीखने और सिखाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

यह अभियान विद्यालय को राष्ट्र निर्माण का तीर्थ बनाएगा जिसका मुख्य संदेश है —
” हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है और हमारी आत्मा का अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है।”

जिला सह संयोजक सोनी गुप्ता ने आदरणीय मंत्री जी से आग्रह किया कि 1 सितंबर को रानी अवंतीबाई लोधी शिक्षण संस्थान में अपनी सहभागिता दें एवं संकल्प दिवस का आयोजन कराए जिससे कार्यक्रम को नई गति एवं दिशा मिल सके।

आदरणीय मंत्री जी ने सहर्ष अपनी सहमति प्रदान की।
इसके अतिरिक्त जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में 1 शिष्ट मंडल सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं विधायक बिल्सी हरीश शाक्य से मिला एवं संकल्प पत्र भेंट किया एवं कार्यक्रम में सहभागिता करने का अनुरोध किया सदर विधायक ने सहभागिता करने का आश्वासन दिया।
हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के जिला संयोजक प्रशांत वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी उझानी प्रशांत कुमार सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी सालारपुर सुनील कुमार भेंट कर संकल्प पत्र भेंट किया।

इस अवसर पर जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी, सह संयोजक प्रदीप कुमार,सोनी गुप्ता , जिला मीडिया प्रभारी अंकुर कुमार, आयाम प्रमुख प्रशांत वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष लखेंद्र राठौर, मुकुल कुमार, आदेश कुमार, शिवओम शर्मा, धीरज शर्मा, प्रशांत चौहान, सुरेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, प्रशांत कुमार , मो0 अखलाक अंसारी आदि उपस्थित रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस