2:46 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

पीलीभीत। सदियों पुराना सार्वजनिक कुआं और देवस्थान तोड़े जाने पर ग्रामीणों का गुस्सा

गोवल पतीपुरा में सदियों पुराना सार्वजनिक कुआं और देवस्थान तोड़े जाने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री से दोषियों पर सख्त कार्रवाई व पुनर्निर्माण की मांग

पीलीभीत।
तहसील बीसलपुर के ग्राम गोवल पतीपुरा में सदियों पुराना सार्वजनिक कुआं और देवस्थान तोड़े जाने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मांग की है कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और जिन्होंने यह धार्मिक धरोहर नष्ट की है, उन्हीं से शीघ्र ही कुआं व देवस्थान का पुनर्निर्माण कराया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा गाटा संख्या 234 पर स्थित यह प्राचीन कुआं वर्षों से गांव की जीवनरेखा और आस्था का केंद्र रहा है। कुएं से ग्रामीणों की प्यास बुझाई जाती थी और इसके पास खड़ा विशाल नीम का वृक्ष धार्मिक अनुष्ठानों का केंद्र था। सावन मास में यहां शिवभक्तों का जमावड़ा लगता था और महिलाएं पूजा-पाठ करती थीं।

पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले ग्रामीणों में जगतपाल, मुकेश, रामपाल, ओमपाल, उदयपाल, रामप्रसाद, मंगलाल, हरिशंकर, शंकरलाल, धर्मपाल, रामकुमार, दुर्गाशरण, राजकुमार, विमल, संतोश (पूर्व प्रधान), रामकुमार, उदयराम, शोभा राम, जनार्दन कुमार, शंकरलाल, नन्हेलाल, गोपाललाल, अरविन्द कुमार, सुरेशपाल सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। इनका कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पहले नीम का पेड़ कटवाया और फिर प्राचीन कुआं भी तुड़वा दिया, जिससे गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर पूरी तरह नष्ट हो गई।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि यह स्थल गांव की परंपरा और आस्था से जुड़ा है, इसलिए दोषियों से ही इसका पुनर्निर्माण कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस