।
उझानी बदांयू 27 अगस्त ।
आज महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सौहार्द दुबे तथा सहायक विकास अधिकारी डॉ मनोज गुप्ता ने किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल बनाकर प्रदर्शित किये। इसमें सड़क सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों पर सुन्दर माॅडल बनाए।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के बने मॉडल और उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी और कहा कि विद्यार्थी नया करने की सोच रखें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, आज नवाचार का जमाना है, नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार तोमर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किस प्रकार हम साधारण सी चीजों को उपयोगी बना सकते हैं और इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
इस अवसर पर छात्रों में दुर्योधन, ओम सिंह, हरेंद्र, केशव, श्री कृष्ण, सूरज, इकरा, अंजलि, राधिका, अर्चना, रिची, सुमित, उपदेश, शिवांग, समीर, कार्तिक आदि को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
