8:59 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विकसत भारत@2047

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण पत्रिका का प्रकाशन होने जा रहा है। इस पत्रिका का शीर्षक है – “विकसत भारत@2047: ज्ञान, नवाचार एवं राष्ट्रनिर्माण पर बहुविषयक परिप्रेक्ष्य”।

पत्रिका विवरण
इस पत्रिका की सलाहकार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० वंदना ने सभी प्राध्यापकों को इस कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ० ऋषभ भारद्वाज होंगे, जबकि असोसिएट संपादक के रूप में डॉ० बृजेश कुमार एवं डॉ० भावना सिंह की भूमिका होगी। संपादक के रूप में श्रीमती अर्चना पाण्डेय, डॉ० सतीश कुमार और कु० सरिता गौतम कार्य करेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
लेखकों के लिए कुल 15 थीम निर्धारित की गई हैं। यदि आप इस पत्रिका में अपना लेख प्रकाशित करना चाहते हैं, तो कृपया निम्नलिखित महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखें:

– अध्याय जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2025
– पीयर रिव्यू की प्रक्रिया: विशेषज्ञों द्वारा पीयर रिव्यू कराया जाएगा।
– निर्णय की तिथि: 25 नवंबर 2025
– पुस्तक प्रकाशन: दिसंबर माह में।

आमंत्रण
हम सभी विद्वानों, लेखकों और शोधकर्ताओं को आमंत्रित करते हैं कि वे अपने लेख इस पत्रिका में प्रकाशित करने के लिए भेजें। यह एक बहुविषयक परिप्रेक्ष्य में ज्ञान, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। अपने चैप्टर को आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के ईमेल iqacgmdcb@gmail.com भेजें।

विज्ञापन एक्सप्रेस