1:29 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में 21 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स का नामांकन सफलतापूर्वक सम्पन्न

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय, बरेली में दिनांक 25 अगस्त 2025 को 21 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स का नामांकन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 178 नए कैडेट्स ने एनसीसी में पंजीकरण कराया।

इस कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में 21 यूपी बटालियन के बीएचएम अशुतोष मिश्रा तथा पी.आई. स्टाफ उमेद सिंह उपस्थित रहे। उनके दिशा-निर्देशन में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. राघवेन्द्र रस्तोगी ने कैडेट्स को एनसीसी की भूमिका, अनुशासन, राष्ट्र सेवा तथा प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। साथ ही पीाई जीतेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी कैडेट्स को दिशानिर्देश दिये। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनसीसी बटालियन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या ने एनसीसी में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार के आयोजनों के विशेष महत्व को बताया। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के सचिव संतोष कुमार ने बताता कि यह पहल न केवल विद्यार्थियों में देशभक्ति और अनुशासन की भावना को प्रबल करती है, बल्कि उन्हें भविष्य में सशक्त नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करती है। कार्यक्रम का सम्पूर्ण नेतृत्व इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. उमेश गौतम और कार्यकारी निदेशक पार्थ गौतम के द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस