
उघैती बदायूं- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में स्वास्थ नोडल अधिकारी विपलव भारती के नेतृत्व में मोटापा स्वास्थ के लिए ख़तरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य द्वारा छात्र छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई कि मोटापा स्वास्थ के लिए एक ख़तरा है। हमारी जीवन शैली और हमारा खानपान मोटापे का कारण बनते जा रहे हैं। यदि हमें स्वस्थ रहना है तो अपने मोटापे पर नियंत्रण रखना होगा। हमें पैदल चलना चाहिए। जंक फूड्स से बचना चाहिए।
इस अवसर पर नीरज चौहान,विपलव भारती,डा प्रमोद कुमार शर्मा,प्रवीण मिश्रा,अनमोल उपाध्याय,प्रवेश शर्मा,मंयक पाठक,अश्वनी शर्मा,नितिन मिश्रा,प्रायान्शी शर्मा,नेहा शर्मा,विपुल प्रताप सिंह आदि थे।
संचालन कालेज के शिक्षक रामौतार मौर्या ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
