1:29 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा कादरचौक पर थाना दिवस सुनी समस्याएं

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से थाना कादरचौक पर थाना दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनमानस की समस्याएं।

शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-
आज दिनाँक 23.08.2025 को थाना कादरचौक पर जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया । थाना कादरचौक पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना कादरचौक पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त समस्त थानो पर थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण द्वारा थाना दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस