10:01 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

गिरिराज समिति के निशांत माहेश्वरी ने पत्नी के जन्मदिन को स्कूली बच्चो के साथ मनाया

बिल्सी। श्री गिरिराज जी सेवा समिति के सदस्य निशांत माहेश्वरी की पत्नी नैना माहेश्वरी का जन्मदिन इस बार कुछ अलग और बेहद भावुक अंदाज में मनाया गया। बदायूं स्थित आनन्द मार्ग शिशु सदन आश्रम में बच्चों संग जन्मदिन का जश्न मनाते हुए खुशी के साथ संवेदनाओं का भी अद्भुत संगम देखने को मिला।

बच्चों को पौष्टिक आहार और स्टेशनरी गिफ्ट भेंट किए गए। नन्हें चेहरों पर आई मुस्कुराहट ने जन्मदिन के इस अवसर को यादगार बना दिया।

इस मौके पर आशा माहेश्वरी, निशांत माहेश्वरी, केशव माहेश्वरी, माधव माहेश्वरी, अनुपम गुप्ता और अल्का गुप्ता समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस