6:16 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- दावत-ई-इस्लामी इंडिया ने किया ध्वजारोहण

सहसवान(बदायूं) सहसवान बड़े ही शान शौकत के साथ 79 योमे आजादी दिवस मनाया गया
मोहल्ला पठान टोला मदरसा गुलशन इस्लाम के छात्र-छात्राओं ने रैली का आयोजन किया गया रैली में एसडीएम साई आश्रित शाखमुरी तहसील सहसवान व पुलिस प्रशासन शामिल रहे काशिफ अली खान,सब्बू बरकाती,निशात हुसैन और मदरसे के जिम्मेदार लोगों ने मदरसे के बच्चों के कार्यों की सराहाना की उसके बाद मदरसा प्रबंधक ने मदरसे में ध्वजारोहण किया और वहां मौजूद सभी मेहमानों ने अपने राष्ट्र के गौरव व सम्मान के प्रत्येक तिरंगे को सलामी देकर अपनी मोहब्बत में सम्मान का इजहार किया और उसके बाद प्रोग्राम किया गया और उसमें अपने शहीदों की कुर्बानियों की याद किया गया और लोगों को अपने हिंदुस्तान से मोहब्बत शांति और अमन का पैगाम दिया गया और अपने प्यारे हिंदुस्तान के लिए अमन और शांति की दुआ की गई और अपने प्यारे हिंदुस्तान की शान कुछ इस तरह बयान की गई
मेरी इज्जत मेरी शान
मेरा प्यारा हिंदुस्तान
हम सबकी है यह पहचान मेरा प्यारा हिंदुस्तान नदिया इसकी दूध समान मेरा प्यारा हिंदुस्तान
पर्वत इसके कितने महान मेरा प्यारा हिंदुस्तान
में इसकी यह मेरी जान मेरा प्यारा हिंदुस्तान
और प्रोग्राम में मदरसे के अध्यापक और स्टूडेंट अन्य लोग उपस्थित रहे l

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.