सहसवान (बदायूं)जरीफनगर तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।वहीं दूसरी बाइक पर सवार घायल हो गए।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत्य घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जरीफनगर थाना क्षेत्र के लोहरपुर निवासी उपेंद्र यादव पुत्र लटूरी (22) किसी काम से अपने गांव से पत्नी को बुलाने अपनी ससुराल उघैती थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक दुधमा गांव के पास पहुंची वैसे ही सामने से आ रहे बाइक सवार ब्रजमोहन पुत्र सुखदम निवासी फैजपुर थाना रजपुरा जनपद संम्भल व अन्य साथियों ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते उपेंद्र बाइक सहित सड़क पर गिर गया।हादसे में सभी बाइक सवार घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उपेंद्र को मृत्यु घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने माता पिता की इकलौता बेटा था।मृतक की शादी तीन साल पहले हुई थी।मृतक एक साल की बेटी हैं वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में जरीफनगर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।
/रविशंकर
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com