5:05 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

तीन दिन पहले लापता हुए युवक का पेड़ पर लटका मिला शव

पुलिस ने शव को पीएम भेजा, परिवार में मचा कोहराम
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकौली में तीन दिन पहले अपने खेत पर गया युवक अचानक से गायब हो गया। जिसके अलगे दिन उसके बड़े भाई ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर उसका खेत के पास एक पेड़ पर शव लटका मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया गांव अकौली निवासी विपिन कुमार सिंह (27) पुत्र ऋषिपाल सिंह के भाई दुष्यंत कुमार सिंह ने 12 अगस्त को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद परिवार के लोग विपिन को लगातार तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के कुछ लोगों ने उसके खेत के पास झांड़ियों में एक पेड़ पर विपिन का शव लटका देखा। जानकारी मिलते ही वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते है कि विपिन कुमार पांच भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार के लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उनका कहना है विपिन कुमार 11 अगस्त को लापता हो गया था, जिसे बाद लगातार उसको तलाश किया जा रहा था। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस