4:03 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

79वें स्वतन्त्र दिवस पर महा महिम राष्ट्रपति जी द्वारा उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक से तथा अन्य तीन पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा

*79वें स्वतन्त्र दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ व निरीक्षक (एम.टी.) को महा महिम राष्ट्रपति जी द्वारा “उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक’’ (Medal for Meritorious Service) 🎖️ तथा अन्य तीन पुलिस कर्मियों को “सराहनीय सेवा चिन्ह” से सम्मानित किये जाने के सम्बन्ध में ।*

दिनांक 15-08-2025 को 79वें स्वतन्त्र दिवस के अवसर पर सराहनीय व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत के महा महिम राष्ट्रपति जी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह को “उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक’’ से सम्मानित किया गया है।

साथ ही जनपद बदायूँ की परिवहन शाखा में निरीक्षक के पद पर तैनात श्री राम विलास पांडेय को भी उनकी बहुमूल्य सेवाओं के लिए ‘’उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है ।

इसके अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा थाना उझानी, बदायूँ में तैनात उप निरीक्षक श्री किशनवीर सिंह (पी.एन.ओ – 892400445) व रिजर्व पुलिस लाइन्स में तैनात हे0का0 ए.पी. श्री धर्मेन्द्र सिंह (पी.एन.ओ – 900710580),, हे0का0 ए.पी. श्री रतन सिंह (पी.एन.ओ – 910730048) को “सराहनीय सेवा चिन्ह” प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस