2:46 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – मारपीट का फैसला ना मानने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

उझानी बदांयू 14 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के गांव उलेहतापुर निवासी राधे श्याम पुत्र रामसिंह ने गांव के रामबाबू, तेजपाल,रतन व खेमकरण पर 28 मई को शराब के नशे में मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में राधे श्याम ने लिखा है कि मारपीट में घायल होने पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया गांव के कुछ लोगों ने इलाज के रूपये देने की कहकर फैसला करा दिया। आरोपी फैसले पर कायम ना रहे तो मजबूरन रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर कुंवरपाल सिंह को दे दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.