1:30 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- नगर पालिका के कर्मचारियों ने नहीं हटाया शापिंग काॅम्पलेक्स से लिंटर का मलबा, राहगीरों को दिक्कत

उझानी बदांयू 10 अगस्त।

कल शापिंग कांप्लेक्स के मुख्य गेट के पास छतों से ईंट, सरिया के साथ लिंटर का मलवा गिरने से दो कर्मचारी बाल-बाल बचे, कल से लेकर आज तक नगर पालिका के किसी अधिकारी व कर्मचारी ने उधर जाकर देखना तो दूर सडक से गिरे मलबा को भी हटाना मुनासिब नहीं समझा।

ज्ञात रहे कल सुबह 9 बजे छत का काफी मलवा ईंटों व सरिया समैत लिंटर का काफी हिस्सा गैलरी (सडक) पर आ गिरा जिसकी चपैट में आने से दो कर्मचारी भी बाल-बाल बचे। गैलरी में गिरे मलवे से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं छत की मरम्मत ना होने से खतरा बरकरार है। अगर बारिश तेज हुई तो छत की बची पतली ईंटों की एक लेयर भी पानी भरने से गिर सकती है। शापिंग कांप्लेक्स के दुकानदारों ने नपा से मांग की है कि मलबे को हटाकर छत की समय रहते मरम्मत कराई जाऐ।———————-
कल अवकाश था,जेई साहब को सूचना दे दी गई है, निरीक्षण कर मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराया जाऐगा । मलबा भी कर्मचारियों से कहकर जल्द हटा दिया जाऐगा। किसी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी – हरीश कुमार त्यागी, सफाई व खाद्य निरीक्षक नगरपालिका परिषद उझानी।

विज्ञापन एक्सप्रेस