8:50 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बीसलपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा का युद्धस्तरीय सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोग जुड़े संगठन से

बीसलपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा का युद्धस्तरीय सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोग जुड़े संगठन से

बीसलपुर। नगर में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा नगर अध्यक्ष माननीय श्री सुनील अवस्थी जी के नेतृत्व में रविवार को युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर के विभिन्न मोहल्लों, बाज़ार क्षेत्रों और प्रमुख स्थानों पर पहुँचकर आम नागरिकों को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया गया और उन्हें सदस्यता प्रदान की गई।

सुनील अवस्थी ने बताया कि हिंदू महासभा का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, राष्ट्रवाद की भावना को मज़बूत बनाना और सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि आज का समय संगठनात्मक मज़बूती का है, और अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं सभी वर्गों को संगठन से जोड़ना ही इस सदस्यता अभियान का लक्ष्य है।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर, दुकान-दुकान जाकर लोगों से संवाद किया और सदस्यता फार्म भरवाए। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य लोग, व्यापारी, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता भी संगठन से जुड़े।

कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष, सचिव, मीडिया प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में हिंदू समाज के उत्थान और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

सुनील अवस्थी ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, और अगले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि नगर ही नहीं बल्कि आस-पास के गाँवों में भी संगठन की मज़बूत पकड़ बनाई जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस