बदायूं: गंगा में 4.92 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, बाढ़ का खतरा बढ़ा
बदायूं के दातागंज और सहसवान क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। शुक्रवार को नरौरा, बिजनौर और हरिद्वार से कुल 4.92 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो शनिवार दोपहर तक पहुंच सकता है। गंगा का जलस्तर 162.67 मीटर है, जो खतरे के निशान से 22.67 सेंटीमीटर ऊपर है। अधिकांश ग्रामीण पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर चुके हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
