2:22 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

हरदोई: पति को ज़हर खाने पर मजबूर करने वाली पत्नी गिरफ्तार, सास-ससुर फरार

हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने पत्नी प्रियंका उर्फ अनुराधा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सास नीलम और ससुर रामबाबू फरार हैं। छिबरामऊ निवासी अंकित उर्फ सोनू ने ससुराल में अपमानित होकर ज़हर खा लिया था। इलाज के दौरान उसने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके आधार पर मामला दर्ज हुआ था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस