संसद भवन में हुई NDA संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का स्वागत ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ किया गया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उन्हें सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और महादेव की सफलता पर प्रस्ताव पारित हुआ, महिला सांसद अग्रिम पंक्ति में रहीं। पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई गई और नए सांसदों का प्रधानमंत्री से परिचय कराया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
