बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर बुजुर्ग में एक महिला खेत में चारा काट रही थी तभी उसे खेत में पड़ा हुआ एक ड्रोन दिखाई दिया। जिसको देखकर वह घबरा गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे और ग्रामीणों की भीड़ वहां एकत्रित हो गई ,सूचना पाकर पूर्व प्रधान भुवनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और ड्रोन को जांचा परखा ।जांच में पता चला कि वह ड्रोन असली नहीं एक खिलौना है। काफी समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया गया। रायपुर बुजुर्ग निवासी अनारकली ने बिल्सी थाना पहुंचकर खिलौने का ड्रोन कोतवाल मनोज कुमार सिंह को दिखाया। उन्होंने स्पष्ट किया किया कि यह ड्रोन असली नहीं बल्कि बच्चों के खिलौने का है यह ड्रोन खेत में कैसे आया इसकी जांच की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
