6:37 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

स्कूल बस की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, चालक फरार

सहसवान क्षेत्र में कछला गंगाजल लेने जा रहे तीन कांवड़िये उस वक्त घायल हो गए जब उनकी बाइक आरके पब्लिक स्कूल की बस से टकरा गई। हादसा ज्योरा पारवाला गांव के पास मोड़ पर हुआ। घायल गुड्डू, परमेश्वरी और रणवीर को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इसी स्कूल की बस ने 5 जुलाई को भी एक बाइक को टक्कर मारी थी, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस