बिल्सी थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में चारा काट रही एक महिला को खेत में ड्रोन मिला, जिसे देख वह घबरा गई। ग्रामीणों की सूचना पर पूर्व प्रधान भुवनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच में पाया गया कि वह बच्चों का खिलौना ड्रोन है। बाद में इसे कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ड्रोन असली नहीं है, पर इसकी खेत में मौजूदगी की जांच की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
