8:10 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

दिल्ली-यूपी-हरियाणा परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप में बीसलपुर के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

बीसलपुर।
बीसलपुर के नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने हरियाणा के सोनीपत में आयोजित दिल्ली-यू.पी.-हरियाणा परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह चैंपियनशिप 26 जुलाई 2025 को रेनू विद्या मंदिर (आरवीएम), खेवड़ा, मेरठ रोड, बहालगढ़, सोनीपत में आयोजित की गई थी।

इस प्रतियोगिता में ए.डी. डांस एकेडमी, बीसलपुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन कर अपने शहर का नाम रोशन किया। विजेता टीम में शामिल रहे नन्हे कलाकारों के नाम इस प्रकार हैं – सान्या, काव्या पटेल, मान्या गंगवार, संध्या राजपूत, दिशा सक्सेना, प्राक्षी, शिवांशी और शुभी जैसवार।

डांस प्रशिक्षकों और परिजनों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ए.डी. डांस एकेडमी के संस्थापक एवं प्रशिक्षकों ने बताया कि उनके छात्र पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर चुके हैं।

बीसलपुर जैसे छोटे शहर से निकले इन बच्चों की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस