8:11 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

*इतनी कोशिशों के बावजूद भी गौशाला में क्यों दम तोड़ रही है, गायें इतनी बड़ी लापरवाही का आखिर कौन हैं ,जिम्मेदार*

सहसबान-इतनी कोशिशों के बावजूद भी गोवंश गौशालाओं में तड़प तड़प कर मार रहे हैं, आखिर इतनी बड़ी लापरवाही का कौन है, जिम्मेदार ऐसा ही मामला सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम करियावैन गौशाला में देखने को मिला है,जहां ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही के कारण भूख प्यास से तड़प तड़प कर गोवंशो की आए दिन मृत्यु हो रही है, उसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण करे हुए बैठे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का गाय प्रेम किसी से छिपा नहीं है, गायों के प्रति उनकी इस संवेदनशीलता का ही नतीजा है, कि राज्य में सरकार बनने के बाद से ही गायों की सुरक्षा स्वास्थ्य और उनकी देखभाल के लिए कई फैसले लिए गए गौशालाएं बनवाने के निर्देश दिए गए और बजट में अलग से इसके लिए प्रावधान किया गया। लेकिन राज्य का शायद ही कोई ऐसा इलाका हों जहां से आए दिन गायों बछड़ों के मरने की खबर ना आती हो वो भी भूख से मारने ज्यादातर आश्रय स्थलों में गायें चारे और पानी के अभाव में दम तोड़ दे रही है। ऐसा ही मामला इस दंहगबा ब्लॉक के करियावैन गौशाला में देखने को मिला है, जहां भूख प्यास से गाय दम तोड़ती नजर आ रही हैं। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने गोरक्षा वालों को दी मौके पर पहुंचे गोरक्षा वालों ने मृत पड़ी गायों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं । जिसकी जानकारी वीडियो गिरीश चंद्र सैनी से ली गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान आया है। इस तरह की लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस