बिनावर बदायूं 27 जुलाई भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा विद्युत घर बिनावर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का आदेश अधीक्षण अभियंता ने विद्युत विभाग भारतीयकिसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी को लिखित पत्र भेजा तथा क्षेत्र में बीते शाम से ही 24 घंटे सप्लाई शुरू कर दी गई
आज सुबह भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह व सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी दर्जनों कार्यकर्ता धरनापर मौजूद रहे उन्होंनेकहा किसानों के संघर्ष की जीत हुई है वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह ने कहा किसान अपनी मांग के लिए खुद संघर्ष करें इस जीत के लिए किसानों की तरक्की होगी क्षेत्र में विद्युत कटौती से किसान की फसल चौपट हो रही थी
सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा बरसा नहीं हो रही है किसानबुरी हालत से गुजर रहा है विद्युत व्यवस्था खराब होने से दो-तीनघंटे विद्युत सप्लाई मिल रही थी इसको लेकर हम लोगों ने आंदोलन किया जो सफलता पूर्वक हो गया
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी ने कहा विद्युत घर बिनावर का विस्तार होना क्षेत्र वासियों के लिए जीवन दान होगा इसलिए अब इसके विस्तार के लिए आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी
इधर कल शनिवार के दोपहर को एमडी विद्युत मध्यांचल के लिए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने अधीक्षण अभियंता अधिशासी अभियंता जिला अधिकारी बदायूं के लिए लेटर जारी करते हुए कहा था किसानों की विद्युत समस्या का हल नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा पत्र जारी होते ही प्रशासन में खलबली मच गई और शाम को ही लखनऊ मुख्यालय से एक महीने तक लगातार 24 घंटे विद्युत सप्लाई जारी रहेगी भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जश्न मनाया और धरना समाप्त कर दिया

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
