9:20 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उघैती। एसकेबी इंटर कॉलेज रियोनाई में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

उघैती।। हरियाली तीज के मौके पर क्षेत्र के गांव रियोनाई में स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में कॉलेज की अध्यापिकाओं एवं छात्राओं द्वारा बड़े हर्षोल्लाह के साथ हरियाली तीज का त्यौहार मनाया गया इस मौके पर कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया कार्यक्रम का आयोजन अंबिका चौहान एवं सोनम के देखरेख में हुआ प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान तबली यादव,द्वितीय स्थान मोनिका एवं तृतीय स्थान भारती और जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राची द्वितीय स्थान मानवी शर्मा एवं तृतीय स्थान शिवानी यादव ने प्राप्त किया सभी छात्राओं को कॉलेज की प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना द्वारा पुरस्कृत किया गया कॉलेज के सभी छात्राओं ने बारी से कॉलेज प्रांगण में लगे झूले पर झूलकर कर सावन के गीत गाएं
इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना, डायरेक्टर शेखर सक्सेना,एम डी आशीष सक्सेना , प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना ,उप प्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा जूनियर वर्ग एडमिनिस्ट्रेटर जे पी सिंह प्राइमरी वर्ग एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश माथुर जूनियर कॉर्डिनेटर चेतन ,प्राइमरी कॉर्डिनेटर सोनू शर्मा प्री प्राइमरी कार्डिनेटर अंबिका चौहान एवं सोनम,उमेश वार्ष्णेय, अंजली ,अवधेश,उमेश,अर्पित,सारांश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा

विज्ञापन एक्सप्रेस