12:10 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

एटा: पुलिस भर्ती में वसूली का खुलासा, दो डॉक्टर निलंबित

एटा। पुलिस आरक्षी भर्ती के मेडिकल परीक्षण में भ्रष्टाचार के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से जुड़े दो डॉक्टरों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

अभ्यर्थियों को जानबूझकर अनफिट घोषित कर उनसे मोटी रकम वसूली जा रही थी। मई में हुई छापेमारी के दौरान दो स्वास्थ्यकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था और सीसीटीवी DVR भी जब्त की गई थी।

डॉ. अनुभव अग्रवाल और डॉ. राहुल वार्ष्णेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दोनों पर FIR दर्ज हो चुकी है।

डिप्टी सीएम ने कहा, भर्ती प्रक्रिया से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है

विज्ञापन एक्सप्रेस