11:17 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

फतेहपुर: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को डंपर ने मारी टक्कर, दो की मौत, 25 घायल

फतेहपुर। प्रतापगढ़ से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को शुक्रवार रात तेज रफ्तार डंपर ने खागा के पास टक्कर मार दी, जिससे ट्राली पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए।

घायलों में से एक दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों के स्वजन को सूचना दी गई।

घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस