7:25 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

अखिलेश यादव के मस्जिद दौरे पर बवाल, लखनऊ में पोस्टर वॉर शुरू

सपा मुखिया अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत सपा सांसदों के मस्जिद जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब राजधानी लखनऊ में इस मुद्दे पर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। सपा मुख्यालय के बाहर सपा नेता मोहम्मद एखलाक ने पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा गया— “अखिलेश हैं वो जो नफरत का सौदा नहीं करते, मंदिर-मस्जिद को सियासत से जोड़ा नहीं करते। तुम्हारे लिए इबादत भी सियासी मैदान है, हमारे लिए मजहब मोहब्बत की पहचान है।” इस पोस्टर के जरिए भाजपा पर निशाना साधा गया है। मस्जिद दौरे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस