4:57 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर अनिरुद्धाचार्य विवादों में, महिला वकीलों ने की FIR की मांग

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महिलाओं को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के चलते विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके एक वीडियो में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसको लेकर मथुरा बार एसोसिएशन की महिला वकीलों ने नाराजगी जताई है। वकीलों के एक दल ने एएसपी श्लोक कुमार से मिलकर अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मामले को लेकर विरोध तेज हो गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस