इस्लामनगर: भाजपा नेता शिवम दादा के खिलाफ भटटा मालिक प्रेम पाल की शिकायत पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज होने से क्षेत्र में हडकम्प मच गया है। भट्ठा मालिक प्रेमपाल ने आरोपी शिवम दादा पर फोन पर धमकी देने और गाली-गलौज का आरोप भी लगाया। आरोप है कि डंपर को रोककर ड्राइवर से की बदसलूकी और रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में प्रेमपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके इस्लामनगर पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
