बिल्सी – क्षेत्र के एक गांव में कुकर्म का शिकार हुए 50 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक आघात और सामाजिक अपमान से तंग आकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजनों के मुताबिक, 7 जुलाई को गांव के ही हरीश पाल ने व्यक्ति को शराब पिलाकर बेहोश किया और उसके साथ कुकर्म कर वीडियो बना लिया। यह वीडियो गांव के कुछ लोगों को दिखाया गया, जिससे पीड़ित का मजाक उड़ाया जाने लगा। मानसिक रूप से टूट चुके पीड़ित को परिजन इलाज के लिए बरेली ले गए थे।
मामले में परिजनों ने 12 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर 13 जुलाई को जेल भेज दिया गया था। अब पीड़ित की मौत के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
