2:26 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

परौली गांव में नाली निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 5 घायल

बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव में नाली से पानी निकासी को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।

एक पक्ष से बनवारी, रामबेटी और शीतल जबकि दूसरे पक्ष से बबलू और उनकी पत्नी संध्या को चोटें आईं। मारपीट के दौरान एक ई-रिक्शा का शीशा भी टूट गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा और दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस