10:00 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बीसलपुर -सहकारी चीनी मिल के आधुनिकीकरण की पहल, सांसद जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

बीसलपुर (पीलीभीत):
बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल की जर्जर मशीनरी के चलते हर साल गन्ना किसानों को समय पर पिराई नहीं मिल पा रही है। इससे न केवल किसानों को नुकसान हो रहा है, बल्कि सरकार को भी भुगतान करना पड़ता है। चीनी मिल की मरम्मत पर हर साल करोड़ों खर्च होते हैं, बावजूद इसके मिल घाटे में चल रही है और किसानों को वर्षों से लाभांश नहीं मिल पा रहा।

गन्ना बहुल क्षेत्र होने के बावजूद किसानों को मजबूरी में प्राइवेट मिलों को गन्ना देना पड़ता है, जिससे सहकारी भावना को ठेस पहुंच रही है। इसी को लेकर किसान नेता व क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने पीलीभीत के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद को मिल के आधुनिकीकरण हेतु पत्र सौंपा।

किसानों के हित और शासन के धन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री जितिन प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बीसलपुर सहकारी चीनी मिल के जल्द नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण का अनुरोध किया है।

देव स्वरूप पटेल ने कहा कि जब भी कोई समस्या माननीय जितिन प्रसाद के संज्ञान में आती है, वे तत्काल उसका समाधान कराने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उन्हें विश्वास है कि पूर्व मंत्री बाबू तेज बहादुर गंगवार के प्रयासों से 1977 में स्थापित यह मिल अब किसानों के हित में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।

बीसलपुर क्षेत्र के समस्त गन्ना किसान भाइयों की ओर से इस महत्वपूर्ण प्रयास के लिए सांसद जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया गया है। यह कदम पीलीभीत को विकास की नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस