12:45 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं रोडवेज बस स्टैंड पर मारपीट, चालक और यात्री घायल

बदायूं।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार को बदायूं और कौशांबी डिपो के चालकों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। कौशांबी डिपो के चालक अवनीश ने अपने साथी मनीष (निवासी रसूलपुर) को बुलाया, जो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और बदायूं डिपो के चालक राजकुमार (निवासी गूरा बरेला) से मारपीट कर दी।

झगड़ा रोकने की कोशिश कर रहे एक यात्री को भी पीट दिया गया। यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद बस स्टैंड पर दहशत का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस